Madhubani News: बच्चे की मौत पर सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा
मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में शुक्रवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब सात माह के प्री-मैच्योर (असमय जन्मे) नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद उसकी मां का करुण विलाप सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मृत नवजात की पहचान दरभंगा जिले के रैयाम थाना क्षेत्र निवासी रोशन रावत के पुत्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ था और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी तबीयत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां फूट-फूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.