मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र की सैनी पंचायत के वार्ड नम्बर 12 खड़गमा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बकरी चराने गई 11 वर्षीय लड़की नन्दनी कुमारी की गड्ढे में डूबने से मौत होने की आशंका है। देर शाम तक उसका शव बरामद नहीं हो सका, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, नन्दनी कुमारी (11 वर्ष), पिता राम राय, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गई थी। इसी दौरान खड़गमा गांव के पास खेलते समय वह ईंट भट्ठा के समीप जेसीबी से खोदे गए गड्ढे के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उसके साथ मौजूद दो-तीन अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकल गई लेकिन नन्दनी बाहर नहीं निकल सकी।

बचाव प्रयास घटना को देखकर पास के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया, ल...