मधुबनी, सितम्बर 12 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत चनका मुशहरी टोल (वार्ड 05) में शुक्रवार की रात बंद कमरे से 25 वर्षीया विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काशी सदाय की पत्नी सरो देवी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के सिरपुर मुसहरी निवासी मृतका की मां चंद्रकला देवी को चनका मुशहरी के किसी ने सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ कुछ हुआ है। इस पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे भैरवस्थान थाने पर पंहुची और पुलिस को इससे अवगत कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है और शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फर...