मधुबनी, अक्टूबर 16 -- Madhubani News: फुलपरास,एसं। संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत फुलपरास प्रखंड की चार पंचायतों के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गोढ़ियारी, धनौजा, कालापट्टी एवं धर्मडीहा पंचायत में किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।गोढ़ियारी पंचायत में शिविर प्रभारी के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जितेंद्र कुमार झा ने शिविर का संचालन किया। वहीं धनौजा पंचायत में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत कुमार, कालापट्टी पंचायत में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा धर्मडीहा पंचायत में प्रखंड परियोजना पदाधिकारी (जीविका) शिवचंद कामत ...