मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की रसीदपुर पंचायत के फूलचनिया चौक पर सोमवार की शाम गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ठेंहगा गांव के वार्ड-2 निवासी सुधाकर सिंह की पत्नी पिंकी देवी (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सपन कुमार ने डायल-112 और एसआई राजेंद्र प्रसाद चौरसिया को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मृतका के पति सुधाकर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ई-रिक्शा से फूलचनिया चौक स्थित हाट जा रही थीं। इसी दौरान चौक के पास सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि ई-रिक्...