मधुबनी, सितम्बर 8 -- Madhubani News: खजौली। खजौली थाना क्षेत्र के पालीमोहन गांव में अज्ञात लोगों ने एक निजी फार्म हाउस में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया। घटना चार सितंबर की रात की बतायी जा रही है। मामले में पालीमोहन निवासी मधुसूदन झा ने खजौली थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार, घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर फार्म हाउस बना हुआ है। फार्म हाउस का गेट अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। इसके अलावा गेट के समीप खेत की मेड़ पर लगे 16 पेड़ों को कुल्हाड़ी से काट दिया गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह में हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया...