मधुबनी, अक्टूबर 6 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के लोहिया चौक पर पुलिस ने राजेश पूर्वे एवं राहुल मुखिया के घर इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार चिपकाने गये एसआई राम कुमार एवं बंसिकाश्री ने बताया कि दोनों एक मारपीट के नामजद आरोपित हैं। इनके विरूद्ध बेहटा गांव के मो.हीरा ने एफआईआर दर्ज करा रखी है। जिसमें आरोप है कि समान खरीदने के क्रम में आरोपितों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...