मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के फोकचाहा गांव में एक युवक को कुछ लोगों ने फरसा से प्रहार कर जख्मी कर दिया। जख्मी फोकचाहा गांव के पप्पू कुमार यादव का पुत्र देवानंद कुमार बताया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे उस वक्त घटित हुई जब युवक अपने घर के पास टहल रहा था। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जख्मी युवक का इलाज मधेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस संबंध में घायल देवानंद कुमार ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें लखनौर थाना के बिहारपुर गांव के तीन लड़कों को नामजद किया गया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: घर से बुलाकर लाठी डंडों सरियों से जानलेवा हमला, पांच पर एफआईआर मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार व अपर थानाध्यक्ष सह केस अनुसंधानक संतोष कुमार ने बताया कि एक मुख्य आर...