Madhubani News: प्रेमी के साथ बहू ने की थी सास की हत्या, गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के बोरहर गांव में 7 जुलाई 2025 को हुई हत्याकांड मामले का पुलिस ने एक साल बाद खुलासा किया है। सास सुनीता देवी की उसकी बहु ने ही प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या की थी। मामले में मुख्य आरोपी तेजनारायण महतो उर्फ तेजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी वार्ड नं-14 का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया है। मंगलवार को खिरहर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि तेजनारायण का मृतका की बहु पिंकी देवी से करीब 4 साल से अफेयर चल रहा था। सास दोनों के रिश्ते पर रोक-टोक करती थी। जिससे नाराज होकर बहु पिंकी और उसका प्रेमी तेजू ने हत्या की योजना बनाई। सास सुनीता देवी के साथ सो रहे उनके बेटे को दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.