मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: मधुबनी। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने प्राथमिक कन्या विद्यालय इटहरवा, बिस्फी के प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मध्य विद्यालय रथौस, बिस्फी के एचएम लक्ष्मी महतो को पत्र जारी कर विद्यालय का संपूर्ण प्रभार, वित्तीय अभिलेखों सहित, तत्कालीन प्रधान शिक्षक को सौंपने का निर्देश दिया है।पत्र में कहा गया है कि विशेष शिक्षक शिवनाथ द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पूर्व प्रभारी एचएम लक्ष्मी महतो ने कार्यकाल का वित्तीय प्रभार अब तक हस्तांतरित नहीं किया है। इससे विद्यालय के नियमित प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।डीईओ ने अपने आदेश में बताया है कि कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रभार का आदान-प्रदान नहीं किया गया, जो उच्चाधिका...