मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की तीसरे पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। विज्ञान,वाणिज्य एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों के मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा में जिले के 23 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को प्रथम पाली में ग्रुप सी के अंतर्गत गणित,भूगोल, प्राणीशास्त्र, दर्शनशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में ग्रुप डी के तहत वनस्पति शास्त्र, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं प्राचीन भारतीय इतिहास विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने ...