मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: झंझारपुर निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी मधुसूदन खेतान का रविवार दोपहर बाद निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में लोगों मौजूद थे। वह अपने पीछे दो पुत्र प्रवीण कुमार खेतान और नवीन कुमार खेतान सहित पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दोनों पुत्र पिता के विरासत में मिले व्यवसाय को संभाल रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को झंझारपुर में ही किया जाएगा। उनके निधन पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन, समाजसेवी बबलू शर्मा, अमित मिश्रा, संजीव महाजन, उषा देवी, सोना मंड...