मधुबनी, जुलाई 16 -- Madhubani News: मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के प्रसाद गांव स्थित ननिहाल में सर्पदंश से पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची दरभंगा जिले के गरौल गांव के मनोज महतो की पुत्री प्रीति कुमारी बताई गई हैं। बालिका अपने ननिहाल प्रसाद गांव में इन दिनों थी। मृत बालिका प्रसाद गांव के दुखी महतो की नतिनी थी। जानकारी के अनुसार, प्रसाद गांव स्थित ननिहाल में घर के बगल में गुरुवार सुबह प्रीति कुमारी खेल रही थी। इसी दौरान विषैले सर्प ने उसे काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मधेपुर सीएचसी सह रेफरल अस्पताल पर लाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ चंद्र विजय चौबे ने इलाज शुरू किया। डॉ चौबे ने बताया कि बच्ची को दो वायल एएसभी अर्थात एन्टी स्नेक वेनम चढ़ाया गया। उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया...