Madhubani News: प्रशिक्षण लेकर युवाओं ने सीखे रक्षा के गुर
मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मेरा युवा भारत की ओर से मंगलवार को वाट्सन प्लस टू उवि में भाषण प्रतियोगिता सह आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एचएम सतीश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। भाषण प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार प्रथम, अभिनव कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार तृतीय रहे। उन्हें मेडल, शील्ड एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। आपदा मित्र आदित्य के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार, सीपीआर, भूकंप से बचाव, सड़क दुर्घटना, बाढ़ प्रबंधन और गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला युवा अधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर, डा. साकेत महासेठ और सुबोध चौधरी ने युवाओं को जागरूक रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.