मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: लखनौर,निप्र। लखनौर थाना पुलिस ने 120 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक धंधेबाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस बलों के साथ पुअनि डिंपल कुमारी छरापट्टी नहर के पास पहुंचे तो झंझारपुर के ओर से आ रहा एक बाइक सवार, वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से खदेड़कर उसे पकड़ लिया। बाइक पर लदे कार्टन की जांच की गई। उसमें 120 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप था। पुलिस ने कफ सिरप एवं बाइक को जब्त कर लिया। मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह लखनौर के प्रभारी अंचल अधिकारी ऋषि कुमार राकेश भी उपस्थित थे। पुअनि डिंपल कुमारी ने बताया कि कफ सिरप की कुल मात्रा 12 लीटर है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मधेपुर थाना के पचही गांव के स्व जगदीश सिंह के पुत्र रामभरोष सिंह के रूप में हुई है। वह कैलाश ...