मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: हरलाखी। पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने विशिष्ट आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित व नशीली कफ सिरप एवं तस्करी के कपड़ों के संग महिला समेत दो नेपाली नागरिकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान नेपाल के मधेश प्रदेश, धनुषा जिला निवासी मनोज झा, पिता शोभाकांत झा और राजकुमारी देवी पति हरिदेव यादव के रूप में एसएसबी द्वारा बताए गए हैं। जांच के दौरान दोनों के पास से संदिग्ध फेन्सेडिल डीएक्स कफ सिरप की 20 बोतलें, विभिन्न प्रकार के कपड़े तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त सामान भारत से नेपाल की ओर पैदल ले जाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...