मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: झंझारपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अनुमंडल अस्पताल के सभागार में एएनएम और जीएनएम की समीक्षा बैठक हुई। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एनीमिया मुक्त भारत और भव्या कार्यक्रम की समीक्षा की गई।बैठक में डॉ. मुकेश कुमार ने सभी एएनएम और जीएनएम को पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डाटा अपलोड में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पोर्टल पर सही और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध रहने से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। दवाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर दवाओं का इंडेंट करें और मर...