Madhubani News: पैक्स अध्यक्ष के निधन पर शोक
मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के बसीपट्टी गांव निवासी पूर्व मुखिया तथा पैक्स चेयरमैन व मधेपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र मंडल(80) का निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रामचंद्र मंडल 2006 से 2011 तथा 2011 से 2016 तक दो टर्म बसीपट्टी पंचायत के मुखिया रहे थे। जबकि वर्तमान में वे बसीपट्टी पंचायत के पैक्स चेयरमैन तथा मधेपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। रामचंद्र मंडल करीब चार दशक तक पैक्स चेयरमैन रहे। वहीं करीब ढाई दशक तक मधेपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में उनकी पतोहू सुधा देवी बसीपट्टी पंचायत की मुखिया हैं। वे अपने पीछे पुत्र अरुण कुमार मंडल व हरि गोविंद जी तथा पुत्री मुन्नी कुमारी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.