मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राम लखन यादव ने की। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की गंभीर समस्या पर चिंता प्रकट की गई। वक्ताओं ने कहा कि कई वार्डों में पिछले एक सप्ताह से नल-जल योजना का पानी नहीं आ रहा है। जहां पानी आ रहा है, वहां गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के लिए नगर निगम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि खराब पड़े चापाकलों और मोटरों की तुरंत मरम्मत कराई जाए व नल-जल योजना की नियमित निगरानी हो। अध्यक्षता कर रहे राम ...