मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अपर निबंधन कार्यालय परिसर में रविवार को जिला दस्तावेज नवीस संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री राजदेव सिंह ने की, जबकि संचालन खजौली शाखा के गौरी शंकर मल्लिक ने किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : अब रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, मोबाइल पर मिलेगी डीड की डिजिटल कॉपीबैठक के निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा बिहार सरकार की प्रस्तावित पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चुनाव प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में मधुरानंद झा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। मुरलीधर पाठक एवं भरत ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, हीरालाल राय एवं राजदेव सिंह को जिला मंत्री, पंकज कुमार सिंह को कोषाध्...