मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: बासोपट्टी, एसं। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मवि, डामू, एवं जिला गंगा समिति 'नमामि गंगे', मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वन्यजीव एवं पौधों का संरक्षण विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से वन्यजीवों एवं पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. एहसान अहमद ने कहा कि "विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है और उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका सोनी कुमारी ने कहा ...