मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: मधुबनी। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। डीएम आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गणमान्य लोगों से सुझाव लेने के बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग, सक्रिय और तत्पर रहेगा। उन्होंने पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से भी प्रशासन को विधि व्यवस्था बनाये रखने मे अपेक्षित सहयोग प्रदान करने तथा शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों की सुरक्षा, पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वालंटियर्स की तैनाती, वालंटियर्स को पहचान-पत्र जारी करने, अग्निशमन यंत्र की उपल...