Madhubani News: पुलिस पिकेट पर तैनात होंगे जवानः एसएसपी
मधुबनी, अगस्त 20 -- Madhubani News: जयनगर। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि कमला रोड पुलिस पिकेट पर शीध्र स्थायी तौर पर जवान व अधिकारी तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि जयनगर चैम्बर व अन्य समाजिक संगठनों से सुझाव मिला है। वे गुरुवार को जयनगर थाने का निरीक्षण का रूटिंग निरीक्षण करने आये थे। उन्होंने बताया कि थाना के अधिकारियों को केस के निष्पादन, फरारियों की गिरफ्तारी समेत कई निर्देश दिये जाते हैं। समीक्षा कर मामले के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अपराध नियत्रंण तथा असमाजिक तत्वों व शराब धंधेबाजो पर नकेल को लेकर बॉर्डर थानो की पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये है। कमलारोड में बाइक सवार अपराधियों ने किराना व्यवसायी टिंकू महतो से 10 लाख की लूटकर गोलीमार कर घायल कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.