मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों पर कार्रवाई कर आधा दर्जन नाबालिग को मुक्त कराया है। कई लोगों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने फरार आर्केस्ट्रा संचालकों की गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार एवं महिला थानाध्यक्ष रीना भारती के आलावा अन्य अफसर शामिल हैं। नगर थाना क्षेत्र एवं जिले के अलग-अलग हिस्सों में बीती रात से ही अश्लील गानों पर डांस कराने वाले एवं आर्केस्ट्रा संचालकों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ के अनुसार पुलिस की छापेमारी टीम की कार्रवाई देख कई आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया।उधर, पुलिस की कार्रवाई से आर्केस्ट्रा सं...