मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में करीब दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत से किये गये ढलाई की गई सड़क पर एक बार फिर ढलाई कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त सड़क के कुछ हिस्से पर दो वर्ष पूर्व में नगर पंचायत की ओर से ढलाई कराया गया था। अब उसी सड़क पर ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से दोबारा ढलाई कराई जा रही है।

सड़क निर्माण में समस्या निर्माण कार्य स्थल पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जो बोर्ड लगाया गया है वह भी लोगों को भ्रमित कर रहा है। बोर्ड पर विद्यापति इंद्रा चौक से अनुसूचित जाति टोल तक सड़क निर्माण लिखा हुआ है जबकि यह सड़क विद्यापित से स्टेट बोरिंग बाईपास ब्लॉक रोड में जाकर मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि बांकि के जो क्षतिग्रस्त सड़क है उसे बनाना चाहिए था। स्थानीय लो...