मधुबनी, नवम्बर 26 -- Madhubani News: मधुबनी, निसं। जन वितरण प्रणाली विक्रेता की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। तेघरा बैरल निवासी पूनम कुमारी ने इस संबंध में बिहार लोक शिकायत निवारण कार्यालय, मधुबनी में परिवाद दायर कर विक्रेता रीमा कुमारी की नियुक्ति और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच कराने की मांग की है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि उनके शैक्षणिक अभिलेखों में अलग-अलग कॉलेजों और सत्रों का उल्लेख है। इसमें एमएमटीएम कॉलेज, जनता कॉलेज लौकहा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और सीएमजे कॉलेज के प्रमाणपत्रों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड में अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज होने की बात भी कही गई है। शिकायतकर्ता ने सभी प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का संबंधित संस्थानों से सत्यापन कराने की मांग की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के बाद गड़बड़ी...