मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। सिविल सर्जन मधुबनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के पद पर बदलाव किया है। आदेश के अनुसार वर्तमान प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार, जो पीएचसी झंझारपुर में भी प्रभार में हैं, को लखनौर के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया गया है। अब बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दया शंकर सिंह को पीएचसी लखनौर और उसके अधीनस्थ सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया गया है। सिविल सर्जन ने डॉ. मुकेश कुमार को निर्देश दिया है कि वे अविलंब डॉ. दया शंकर सिंह को लखनौर पीएचसी का प्रभार सौंपकर प्रभार प्रतिवेदन की 8 प्रतियां कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही ...