मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी। राजनगर प्रखंड के पिलखवाड़ गांव में अभी तक बिहार के तीन मुख्यमंत्री दौरा कर चुके हैं। सबसे पहले इस गांव में कुवरजी झा के यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्र एक कार्यक्रम में आये थे। उसके बाद स्व. लक्ष्मी यादव (मुखियाजी) के यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद आये थे। तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी रविवार को शिवनाथ मिश्र के घर एक कार्यक्रम में पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई। जिले में पिलखवाड़ गांव की अपनी एक अलग पहचान रही है। ऐसे में तीन मुख्यमंत्री के दौरा से गांव के लोग गौरवांवित हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पिलखवार गांव में सीएम को देखने के लिए उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Madhubani News: सीएम के आगमन को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...