Madhubani News: पिलखवार गांव में सीएम को देखने के लिए उमड़ी भीड़
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र की पिलखवार गांव स्थित शिवनाथ मिश्रा के घर पहुंचकर उनके दिवंगत चाचा कृपानाथ मिश्रा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव, नवादा के सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, रामप्रीत पासवान एवं स्थानीय विधायक भी थे। मुख्यमंत्री को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के निजी सहायक शिवनाथ मिश्रा के घर के आसपास लोग घंटों जमे रहे। सड़क पर कतार में खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का काफिला आते ही फूल बरसाने लगे। करीब 15 मिनट तक मुख्यमंत्री पिलखवार गांव में रूके। बाद में हेलिकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए।वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.