मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के पिपरौलिया स्थित एनएच 27 पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। करीब सात बजे सड़क पार कर रही 54 वर्षीय महिला को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अर्पण कुमार के अनुसार मृतका की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के रहिकान गांव की निवासी पाचो खातून (54) के रूप में हुई है। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिपरौलिया गांव में अपन...