मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपराघाट त्रिवेणी संगम तट पर जल्द ही मोक्ष धाम का निर्माण कराया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत इसके निर्माण को जिला स्तर से स्वीकृति मिल गई है। योजना के क्रियान्वयन की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। मोक्ष धाम बनने के बाद प्रखंड क्षेत्र के लोगों, विशेषकर भूमिहीन परिवारों को शवदाह के लिए स्थान की समस्या से राहत मिलेगी। अभी कई परिवारों को अंतिम संस्कार के दौरान उपयुक्त स्थान के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मोक्ष धाम बनने से अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि पिपराघाट संगम तट पर बनने वाला यह मोक्ष धाम जिले का दूसरा ऐसा स्थल होगा। ...