Madhubani News: पानी के बहाने गेट खुलवा 3.5 लाख की चेन झपटी
मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: रहिका। रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता नगर पंचायत के वार्ड -11 में गुरुवार दिनदहाड़े एक अपराधी पानी पीने के बहाने सेवानिवृत्त कलेक्ट्रेट कर्मी ललन श्रीवास्तव की पत्नी नीलू श्रीवास्तव के गले से 3.50 लाख रुपये की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर रहिका पुलिस ने अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण पीड़िता के अनुसार, शाम करीब चार बजे घर की कॉलबेल बजी। गेट खोलने पर एक अज्ञात युवक ने खुद को प्यासा बताकर पानी मांगा। जैसे ही नीलू श्रीवास्तव पानी लेकर दरवाजे पर पहुंचीं, युवक ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
पुलिस का जवाब घटना की सूचना मिलने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.