Madhubani News: पटाखा दुकानदार शटर बंद कर भागे
मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: मधुबनी, विसं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी डीएसपी अमित कुमार के जांच में निकलते ही रविवार को शहर के पटाखा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच अधिकारियों के आने से पहले ही कई पटाखा दुकानदार शटर बंद कर भाग निकले। कुछ लाइसेंसी पटाखा दुकानों में भी खामियां पाई गई। सदर अनुमंडल फायर अफसर बमबम सिंह ने बताया कि जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बाटा चौक एवं गिलेशन रोड पहुंची तो वहां तीनों दुकानों का शटर बंद पाया गया। शहर के अन्य बाजारों में भी कई दुकानें बंद पायी गई। उन्होंने बताया कि महंथी लाल चौक एवं कारकपट्टी में स्थित तीनों लाइसेंसी पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा यंत्र फायर एक्सटिंग्विशर की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Ara News: जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बिहिया में पटाखा दुकानों का किया निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.