Madhubani News: पचमनियां में महिला को किया जख्मी
मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: मधेपुर। थाने के पचमनियां गांव में मंगलवार देर शाम एक महिला को धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला विनेश्वर मुर्मू की पत्नी मीनू देवी(46 वर्ष) बताई गई हैं। पड़ोस के लोगों ने मंगलवार रात नौ बजे उन्हें इलाज के लिए मधेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने टांके लगाए हैं। सीएचसी पर इलाज के दौरान घायल महिला मीनू देवी अपने ससुर पर ही किसी बात को लेकर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर देने का आरोप लगा रही थीं। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में आवेदन नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.