मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: मधुबनी। नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले में नगर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गंगा सागर काली मंदिर तालाब के पूरब एपीएलएल कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के कुछ छात्र छात्राओं ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत की है। शिकायत पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...