Madhubani News: नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। थाने के नवादा गांव में एक घर के पीछे फूसनुमा झोपड़ी से पुलिस ने छह बोरी में रखा 21 कार्टन नेपाली देसी मामाश्री शराब बरामद किया। जबकि पुलिस ने शराब धंधेबाज बहरू दास(30) को गिरफ्तार कर लिया। शराब आरोपी के घर के पीछे फूसनुमा झोपड़ी से बरामद हुआ। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर एसआई कंचन कुमार सिंह तथा पीएसआई हृतिक कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से की। पुलिस ने छह बोरी में 21 कार्टन में रखा 630 बोतल नेपाली देसी मामाश्री शराब बरामद किया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा केस अनुसंधानक सह एसआई विकाश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार नवादा गांव के बहरू दास के विरूद्ध एफआईआर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.