मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: ​मधुबनी,नगर संवादाता। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार,छात्रों-युवाओं पर लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक के विरोध में गुरुवार मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिम) के तत्वावधान में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। यह मार्च मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचा। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने किया। इसमें प्रखंड अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला, केंद्र सरकार पर साधा निशानाआंदोलन का नेतृत्व समाहरणालय के समक्ष सभा को संबोधित करती हुई जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह अनियंत्रित हो गयी है। कांग्रेस नेता और लोकस...