मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: लखनौर। जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभू नारायण झा ने सोमवार को लखनौर हटिया गाछी स्थित एक निजी क्लिनिक की गहन जांच की। उन्होंने पुलिस से क्लिनिक का ताला खुलवाया एवं जांच पड़ताल किया। वहां उपस्थित कागजात को जब्त कर लिया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह न तो क्लिनिक और न ही नर्सिंग-होम के पैमाने पर खरा दिखता है। इसके संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। ऑपरेशन के लिए सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर , स्टेरलाइजेशन और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी तथा सल्य चिकित्सक की आवश्यकता पड़ती है। यहां तो किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है।उन्होंने मौके पर उपस्थित लखनौर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि यह दुबारा नहीं खुल सके।स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां करीब 15 वर्षों से मरीज...