Madhubani News: निगम के सभी वार्डों के खराब पड़े चापाकलों को किया जाएगा दुरुस्त
मधुबनी, अगस्त 20 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर विकास से जुड़े सात महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इसके बाद जनहित से जुड़े अन्य बिंदुओं पर एक-एक कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सबसे अहम निर्णय विभागीय पत्र के आलोक में लिया गया।
चापाकलों की मरम्मत शहर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए जल्द ही इओआई (अभिरुचि की अभिव्यक्ति) प्रकाशित करने पर सहमति बनी। सभी वार्डों में चापाकल दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया। इसी तरह नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे चूना, ब्लीचिंग पाउडर, फिनाइल आदि की खरीद के लिए भी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.