मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। सेवा नियमित करने सहित अपनी तीन सूत्री मांग के समर्थन में नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। अपने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल में शामिल आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने कहा की जब तक उनलोगों की मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के महासचिव बबलू राम ने कहा कि अपनी जायज मांगों के समर्थन में नगर निगम के सभी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन एवं बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर की जा रही है। प...