मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी। बारिश के बाद नगर निगम की जल निकासी योजना की पोल खुल गई। नगर निगम के विस्तारित एरिया में हालत खराब हो गया है। बारिश के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चकदह, रांटी, पलिवार, आदर्शनगर, बिजली कालोनी, विद्यापति नगर सहित कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। सबसे खराब स्थिति रांटी -राजनगर और रांटी चौक से जलधारी चौक जानेवाली रोड की है। दोनों सड़क में नाला नहीं रहने के कारण जलजमाव से से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। रांटी के बीएन झा, संजय कुमार, राजीव कुमार ने बताया कि रांटी चौक से पिलखवाड़ राजनगर जानेवाली सड़क में रांटी मिडिल स्कूल से पहले सड़क पर जलजमाव से जानलेवा हो गया है। कई बार ई रिक्शा पलट गय है। रांटी मिडिल स्कूल के गेट पर दो फुट पानी लगा है। छात्रों को स्कूल जाने व आने में परेशानी हो र...