मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: झंझारपुर। नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में नाला अवरुद्ध होने से करीब 50 घरों के लगभग ढाई सौ परिवार पिछले चार दिनों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों और आंगनों में पानी भर जाने से नाराज महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को मोहल्ले की जलमग्न सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Bagaha News: डीएम से की नाला निर्माण नहीं होने की शिकायतप्रदर्शन और नारेबाजी प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्षों से इस मोहल्ले का पानी नाले के माध्यम से नवकी पोखर में जाता था। आरोप है कि चार दिन पहले कुछ मल्लाहों ने ट्रैक्टर से नाले में मिट्टी डालकर जल निकासी का रास्ता बंद कर दिया। उनका कहना था कि गंदा पानी पोखर में जाने से मछलियां मर रही थीं, जिससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा था। नाल...