मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। घोघरडीहा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के मैनहीं गांव निवासी शंभु मुखिया को थाना में दर्ज एक आपराधिक कांड में नामजद अभियुक्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया। वहीं नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी हरिनारायण सदाय को शराब के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...