Madhubani News: नाबालिग लड़की से अभद्र व्यवहार, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के एक गांव में एक नाबालिग लड़की संग गांव के ही युवक द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई तो युवक सहित उसके परिजनों ने लड़की के विरूद्ध अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की व परिजनों के साथ गाली-गलौज किया। इस संबंध में पीड़ित लड़की की माता ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही युवक सहित ग्यारह लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, युवक लड़की के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबर से कॉल कर परेशान करता था। लड़की उस मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर देती थीं। आरोप है कि एक दिन लड़की जब बधार से घास लेकर घर वापस आ रही थीं तो युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। युवक की इस हड़कत को लेकर ग्यारह जुलाई की शाम समाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.