मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के पीड़िता के भाई ने कमतौल थाना के ढड़िया गांव के कुंदन कुमार पर उनके नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का अरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...