Madhubani News: नाबालिग के अपहरण की एफआईआर
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के परिजनों के आवेदन पर बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी गांव निवासी भूपेश खोसला को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से किशोरी की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी की मांग की है। किशोरी की बरामदगी एवं नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस अधिकारी स्तर से छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.