मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी । नशामुक्त बिहार के निर्माण के लिए मंगलवार से शुरू किए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन विभिन्न संगठनों के द्वारा भी किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा परिवार-समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के साथ समाज में इसके खिलाफ व्यापक जनजागरूकता पैदा करना है। मध्य विद्यालय खरौआ में अल्पना कर्ण के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। वहीं मध्य विद्यालय शहरी में राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सह एचएम हेमंत पूर्वे, मध्य विद्यालय वाटसन में एचएम मीरा कुमारी, उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में एचएम...