Madhubani News: नशेड़ी ने पुत्र, पत्नी व तीन चौकीदारों से की मारपीट
मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के बोचही-पचमनियां गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए तीन चौकीदार भी जख्मी हो गए। घटना मंगलवार रात करीब दस बजे घटित हुई बताई गई है। इस घटना में मो शमशाद, उनकी मां तथा चौकीदार जगनारायण पासवान, अमरेश कुमार तथा अमरजीत कुमार पासवान जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज मधेपुर सीएचसी में किया गया।
घटना का विवरण इस संबंध में जख्मी पुत्र मो शमशाद ने अपने पिता मो अली हुसैन के विरूद्ध बुधवार को एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर के अनुसार, मंगलवार रात करीब दस बजे मो अली हुसैन शराब कक नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। यह देखकर पुत्र मो शमशाद अपनी मां को बचाने गया। इससे गुस्साए मो अली हुसैन ने मछली मारने वाला श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.