Madhubani News: नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षतिग्रस्त तटबंध से भयभीत हुए लोग
मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: मधवापुर, निज प्रतिनिधि। नेपाल में हुई बारिश के बाद मधवापुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली धौंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी में बढ़ते पानी के साथ ही जर्जर और क्षतिग्रस्त तटबंध को लेकर आसपास के गांवों के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। मधवापुर से त्रिमुहान तक करीब 17 किलोमीटर में कई जगह तटबंध कमजोर और क्षतिग्रस्त है। लोगों का कहना है कि नेपाल से पानी आने का सिलसिला जारी रहा तो कमजोर तटबंध के कारण बड़ी आबादी प्रभावित हो सकती है। उप प्रमुख दीपक कुमार सिंह ने बताया कि धौस नदी के तटबंध किनारे कई जगहों पर बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन हुआ है। वहीं, लंबे समय से कई कमजोर हिस्सों की समुचित मरम्मत नहीं की गई है। कुछ स्थानों पर मिट्टी डालकर मरम्मत की खानापूर्ति की गई है, लेकिन बाढ़ से बचाव के लिए यह पर्याप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.