मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली थाना पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव में छापेमारी कर नकली शराब बनाने के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक अर्द्धनिर्मित मकान से विभिन्न ब्रांड की शराब तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा में खाली बोतलें, होम्योपैथिक दवा, ढक्कन, रैपर व स्टीकर बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मुख्य आरोपित समेत पांच लोग अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कसमा मरार वार्ड संख्या-5 स्थित विनोद कुमार यादव के नवनिर्मित मकान में अवैध रूप से नकली शराब तैयार करने का काम चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पु.अ.नि. लोकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर छापे...